भाजपा की जन संयोग, गीता वितरण कार्यक्रम का तृणमूल समर्थकों ने किया विरोध
आसनसोल । पांडवेश्वर के गोविंदपुर में भाजपा की ओर से जन संयोग, गीता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसे लेकर पुलिस को अग्रिम सूचना दी गई थी। आरोप है कि कुछ सत्ताधारी दल के युवक कार्यक्रम में विरोधिता की। इस संबंध में भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य सह पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह युवकों ने नहीं उनलोगों को नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती जोर जबरदस्ती करवाए हैं। वे गीता का नाम सुनने से बैगन भाजा की तरह जल उठते हैं।
वह गीता से इतना घृणा क्यों करते हैं। जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती पूछ रहे हैं कि साढ़े चार साल कहां थे, जितेंद्र तिवारी ने कहा कि वे कहा थे, जनता इसका जवाब पूछेगी। पांडेश्वेशर में आने नहीं देंगे, यह तो गणतंत्र की हत्या है, कोई भी राजनीतिक दल अपना प्रचार करने आ सकता है। जनता निर्णय करेगी, जनता जिसे चाहेगी उसे वोट देगी। उन्होंने कहा कि वे पाण्डेश्वर से 40 से 50 हजार वोट से लीड देते हैं, यह तो पूरा पूरी गलत है।
मनुष्य के ऊपर उनका भरोसा नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि जिन युवकों ने यह गलत काम किया। भगवान उनको सद्बुद्धि दे, ताकि वे लोग फिर से ऐसी गलत काम नहीं करे। यही सभी को मिलकर रहना है। आपस में मतभेद करके रहना अच्छी बात नहीं है। जो भाजपा के समर्थक हैं और जो तृणमूल के समर्थकों है, सभी का मंगल हो। कानून को हाथ में लेकर गणतंत्र की हत्या करना ठीक बात नहीं है। किसी के रोकने से वे रुकने वाले नहीं है। वे पाण्डेश्वर के सभी क्षेत्र में भाजपा के प्रचार के लिए जायेंगे।












