Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नंद बिहारी यादव ने तेजस्वी यादव को राजद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर दी बधाई

आसनसोल । शिल्पांचल के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नंद बिहारी यादव पटना होटल मौर्य के अशोक हॉल में आहूत राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर बिहार विधान मंडल में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मनोनीत करने पर राष्ट्रीय कार्य समिति में निर्णय लिया गया और इस अवसर पर निर्णय लेने के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रेल मंत्री तथा राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से तेजस्वी प्रसाद यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का मनोनीत होने का पत्र सौंप दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने इसका स्वागत किया। पश्चिम बंगाल से राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नंद बिहारी यादव ने तेजस्वी यादव को पश्चिम बंगाल राजद की तरफ से गुलदस्ता सौंप कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगल में धर्मनीरपेक्ष पार्टियों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने पर रणनीति पर तेजस्वी यादव जी को प्रस्ताव
दिया एवं पश्चिम बंगाल में उनके आने का कार्यक्रम भविष्य में बनाने का भी योजना तथा बंगाल में राजद को फिर से मजबूत करने के लिए अपने सुझाव दिए।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *