Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

चित्रांकन प्रतियोगिता में सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत

बर्नपुर । शिल्पांचल में सामाजिक कार्यों में अलग पहचान बनाने वाली सामाजिक संस्था नर सेवा नारायण सेवा की तरफ से चित्राकंन प्रतियोगिता का आयोजन न्यूटाउन 2 नंबर मैदान में किया गया। जहां आस-पास के विभिन्न स्कूल के क्लास 1 से 5 तक के करीब 75 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसअवसर पर प्रतियोगिता को सफल बनाने में ब्यास कुशवाहा, राजेश्वर दास, शशिकांत सिंह, सीताराम महतो, राम विनय सिंह, रामाकांत मिश्रा, सरजू यादव के साथ रीडर्स फोरम कॉम्पिटेटिव लाइब्रेरी (न्यूटाउन 12 नंबर रोड) के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में प्रथम से 10वें स्थान तक आने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य बच्चों को प्रमाण पत्र के साथ मिठाई दी गयी। इस दौरान सभी बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरण की गई। अतिथियों ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *