सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में कृष्णा प्रसाद को सभी जानते हैं, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है- देवतनु भट्टाचार्य
मेगा ब्लड डोनेशन कैंप और 501 सामूहिक विवाह का फार्म वितरण
आसनसोल । आसनसोल के कल्ला बायपास स्थित समाजसेवी, व्यवसायी सह धार्मिक प्रवृति के धनी और भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान हवन से की गई। हवन में कृष्णा प्रसाद के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, जिला महा सचिव अपूर्व हजारा, पूर्व पार्षद आशा शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हवन के उपरांत मेगा रक्तदान शिविर का उदघाटन की गई। पुरुलिया, बांकुड़ा और आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लाड बैंक के टीम पहुंचे थे। मौके पर लगभग 300 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं झंडा उत्तोलन किया गया। कल्ला बायपास स्थित उनके आवासीय चार दिवारी में 31 नंबर वार्ड का भाजपा कार्यालय का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 11 दिव्यांगों को व्हील चेयर प्रदान किया गया। मौके पर आर्युवेदिक और एलोपैथिक मेडिकल कैंप में सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ की जांच करवाए। वहीं 501 जरूरतमंद लड़कियों की शादी के लिए पंजीकरण शिविर में 50 लोगों ने फार्म लिया। सनद रहे 2 फरवरी तक फार्म दिया जाएगा। मौके पर हजारों लोगों को नरणारायण सेवा के तौर पर खिचड़ी भोग कराया गया। साथ ही साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि समाजसेवी के तौर पर कृष्ण प्रसाद को सभी पहचानते हैं, पिछले तीन दशकों से भी ज्यादा समय से वह विभिन्न सामाजिक कार्य करते रहे हैं। लेकिन भाजपा में सक्रिय होने के बाद उन्होंने जिस तरह से क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को सबके सामने रखा है और न सिर्फ रखा है बल्कि अपने स्तर पर उन परेशानियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि इसी तरह के लोगों से ही समाज में परिवर्तन आता है और उन्होंने लोगों से भी आह्वान कि वह वर्तमान व्यवस्था को बदलने के लिए आगे आकर भाजपा उनके साथ है। वहीं कृष्णा प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को ही व्यवस्था बना लिया है, जिससे लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने लोगों से वर्तमान व्यवस्था को बदलने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वह विभिन्न इलाकों में जा रहे हैं और जो अवस्था उनको दिखाई दी है, वह बताने के लायक नहीं है। लोग बेहद परेशान हालत में जिंदगी जीने को मजबूर हैं और यह सब कुछ हो रहा है क्योंकि टीएमसी ने भ्रष्टाचार को ही व्यवस्था बना लिया है।
इसी वजह से लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से अन्य राज्यों का विकास हो रहा है। 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में भी विकास की वही लहर देखी जाएगी। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता सहित विजय प्रकाश और उनके पूरे टीम उपस्थित थे।












