राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तृणमूल ने भाजपा को घेरा, चुनाव आयोग पर साधा निशाना
बर्नपुर(भरत पासवान)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आसनसोल साउथ टाऊन तृणमूल कांग्रेस की ओर से चित्रा में में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, तृणमूल जिला महासचिव अनूप माझी, ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी, पार्षद अशोक रुद्र,के सहित दक्षिण विधानसभा केंद्र के कई तृणमूल नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए अशोक रुद्र ने कहा कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि राष्ट्रीय चुनाव आयोग भाजपा के इशारे में पश्चिम बंगाल के लोगों को जिस तरह से परेशान कर रहा है, वह इतिहास में कभी नहीं देखा गया।
उन्होंने कहा कि जब बीजेपी ने समझ लिया है कि वे पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रूप से सफल नहीं हो सकते, तो वे राष्ट्रीय चुनाव आयोग को काम में लगाकर यहां के लोगों को कागज़ों में फंसा कर चुनाव में जीतना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि वह इस मंच से बीजेपी के नेतृत्व को बता देना चाहते हैं कि इस तरह ममता बनर्जी को हराना संभव नहीं होगा। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार की रक्षा के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में सही निर्णय लें और बीजेपी के षड्यंत्र को विफल करें।












