Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल में प्रजातंत्र दिवस का भव्य आयोजन

आसनसोल । आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल में आज प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया गया। स्कूल के संस्थापक सचिन राय ने झंडा फहराया, जिसके बाद स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर सचिन राय ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1950 में इसी दिन हमें हमारा संविधान मिला था और हम एक लोकतांत्रिक देश के रूप में विश्व के सामने प्रस्तुत हुए थे।

सचिन राय ने स्कूल के विद्यार्थियों से कहा कि हमें हमारे लोकतंत्र की ताकत को पहचानने की आवश्यकता है और देश और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आप को इस तरह से तैयार करने का संदेश दिया कि वे आगे चलकर देश की बागडोर संभाल सकें।

इस अवसर पर स्कूल के तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं, बच्चे और अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीत के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *