आसनसोल में प्रजातंत्र दिवस का आयोजन, जिला शासक ने फहराया झंडा
आसनसोल । आसनसोल के पोलो मैदान में आज देश के 77वें प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से झंडा फहराया गया। जिला शासक एस पोन्नवलम ने झंडा फहराया, जिसके बाद उन्हें परंपरागत तरीके से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर जिला शासक ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे भारतवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 1950 में इसी दिन हमने अपना संविधान पाया और एक प्रजातांत्रिक देश के रूप में सामने आए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हमें अपने गणतंत्र की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।






