Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

28 को आसनसोल में जय माता दी जागरण समिति का भव्य जगराता आयोजन 

आसनसोल । जय माता दी जागरण समिति द्वारा आयोजित भव्य जगराता का आयोजन 28 जनवरी बुधवार को संध्या 4:00 बजे से आसनसोल राहा लेन स्थित श्री श्याम मंदिर के हाल में किया जाएगा। इस अवसर पर जागरण समिति के सदस्य आनंद पारीक ने बताया कि माता रानी का भव्य दरबार, नव जोत एवं अलौकिक श्रृंगार के साथ-साथ माता रानी के मीठे-मीठे भजनों का आयोजन किया गया है।शिल्पांचल की सभी संस्थाएं एवं भक्तगण इस जगराता में सादर आमंत्रित हैं। मुख्य भजन प्रवाहक के रूप में शशि सिंह धनबाद, विक्रम शर्मा एवं अन्य स्थानीय भजन कलाकार अपने भजनों के माध्यम से माता रानी को रिझाएंगे।इस अवसर पर संस्था के सदस्य कमल शर्मा, अंजय अग्रवाल, बिमल अग्रवाल, दुर्गा अग्रवाल, आनंद सानटोरिय, राजेश जालान, जितेंद्र मिश्रा, रॉबिन शर्मा, सुजीत गुप्ता, चंदन जीवराजका, संजय अग्रवाल, वरुण साव, नवल माखारिया आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *