Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल गवर्नमेंट एंड पीएसयू प्रीमियर लीग में सीआईएसएफ बर्नपुर बना विजेता

कस्टम एंड जी एसटी को पराजित कर पहले सीजन में गाड़ा झंडा
बर्नपुर(भरत पासवान)। आसनसोल गवर्नमेंट एंड पीएसयू प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आयोजन सीआईएसएफ के क्रिकेट ग्राउंड में किया गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 5 टीमों आरपीएफ, सीआईएसएफ बर्नपुर, इंडियन पोस्टल, कस्टम एंड जीएसटी तथा वेस्ट बंगाल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की टीमों ने हिस्सा लिया । 23 से 26 जनवरी तक आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट में विभिन्न सरकारी विभाग के कर्मचारियों ने काफी उत्साह से हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को आयोजित किया गया जिसमें सीआईएसएफ बर्नपुर का मुकाबला कस्टम एंड जीएसटी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआईएसएफ बर्नपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 193 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कस्टम एंड जीएसटी की टीम 131 रन पर ही सिमट गई, जिससे फाइनल मैच में जीत हासिल कर सीआईएसएफ बर्नपुर की टीम विजेता बनी। मैच के पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट एल के हॉकीप सहित आरपीएफ एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। पहली बार आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं इस टूर्नामेंट का आयोजन विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से कर्मचारियों के बीच आपसी सामंजस्य को बेहतर कर मेलजोल को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *