Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में वैदिक परंपरा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रेरणादायी संगम

आसनसोल। आर्य समाज आसनसोल के तत्वावधान में मंगलवार का दिन वैदिक संस्कारों और बौद्धिक प्रतिस्पर्धा के उत्कृष्ट समन्वय का साक्षी बना। कार्यक्रम के अंतर्गत दयानंद विद्यालय परिसर में 51 कुंडीय हवन का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न इस हवन में शांति, सद्भाव और समाजकल्याण एवं वैश्विक शांति की कामना की गई। इसके पश्चात डी.ए.वी. हाई स्कूल में शिक्षकों के मध्य ज्ञानवर्धक वैदिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में आर्य कन्या उच्च विद्यालय, डी.ए.वी. हाई स्कूल एवं दयानंद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में तीनों विद्यालयों के सचिव एवं आर्य समाज आसनसोल के अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद केडिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई।
इसके अतिरिक्त बिंदु केडिया, नारायण पासवान, उपेंद्र कुमार सिंह, पूनम भारती, रवि कुमार, बृजेंद्र बहादुर सिंह, जवाहर संगुई, राम मिलन पांडेय, संजीत कुमार शर्मा, सुभाष कुमार पांडेय, उदय कुमार सिंह, दिलीप नारायण मिश्रा, नीलम शर्मा, लक्ष्मी नारायण केडिया, सुनील ठाकुर की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन वैदिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहयोग और आपसी सम्मान को भी सशक्त बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *