आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़े फेरबदल
आसनसोल । आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने 19 सब-इंस्पेक्टर और लेडी सब-इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया है। इसमें हीरापुर थाना, पांडवेश्वर थाना, एनटीएस पीएस, फरीदपुर थाना जैसे कई थानों के ओसी और प्रभारी बदले गए हैं। आदेश पुलिस कमिश्नर के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
*तबादला किए गए अधिकारियों की सूची:*
– तन्मय रॉय (SI): हीरापुर थाना (O/C) से अब पांडवेश्वर थाना (O/C) के नए प्रभारी होंगे।
– नसरीन सुल्ताना (LSI): एन टी एस पीएस (O/C) से हटाकर हीरापुर थाना (O/C) की जिम्मेदारी दी गई है।
– लक्ष्मीनारायण दे (SI): केडा पीपी (I/C) से फरीदपुर थाना (O/C) भेजे गए हैं।
– विजय दलपति (SI): फरीदपुर थाना (O/C) से कोक ओवन थाना (O/C) स्थानांतरित किए गए हैं।
– करतार सिंह (SI): पंजाबी मोड़ (I/C) से अब आसनसोल उत्तर थाना (O/C) का कार्यभार संभालेंगे।
– मेघनाद मंडल (SI): अंडाल थाना (O/C) से हटाकर बराकर (I/C) में नियुक्त किया गया है।
– मनीरंजन मंडल (SI): स्पेशल ब्रांच (SB) से बुदबुद थाना (O/C) के प्रभारी बनाए गए हैं।
– अखिल मुखर्जी (SI): नियामतपुर (I/C) से अंडाल थाना (O/C) भेजे गए हैं।
– शियुली मंडल (LSI): उखरा ओपी (I/C) से कन्यापुर आईसी (I/C) नियुक्त की गई हैं।






