Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नितिन नवीन की रानीगंज यात्रा: भाजपा को 2026 के विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने की रणनीति पर चर्चा

रानीगंज । रानीगंज में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने संगठन को मजबूत करने और 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने की रणनीति पर चर्चा की।
नितिन नवीन ने रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली में इस प्रखंड के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, कृष्णेंदु मुखर्जी, सुनील बंसल, रानीगंज भाजपा प्रभारी आशा शर्मा, कृष्णा प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
इस अवसर पर नितिन नवीन ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि वे सभी को मिलकर काम करना होगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि नितिन नवीन की रानीगंज यात्रा आसनसोल संगठन के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के आने से नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है और वे 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।वहीं रानीगंज भाजपा प्रभारी आशा शर्मा ने भी नितिन नवीन की रानीगंज जाने पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि रानीगंज के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का विषय है कि नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जिस क्षेत्र के दौरे पर सबसे पहले आए हैं। वह पश्चिम बर्दवान जिला है उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि यहां पर संगठन की मजबूती को लेकर नितिन नवीन कितना गंभीर है। आज भी उन्होंने इस मुद्दे पर यहां के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए। आशा शर्मा ने बताया कि आज की बैठक में इस क्षेत्र के कई बड़े नेता और संगठन से जुड़े लोगों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *