Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर आदर्श विद्यालय की 69वां वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

बर्नपुर(भरत पासवान)। बर्नपुर आदर्श विद्यालय की 69वां वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को स्कूल परिसर में हुआ।
इस प्रतियोगिता की शुरूआत मार्चपास्ट से हुई। जिसमें उपस्थित अतिथियों में एमआईसी गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद गुरमीत सिंह आदि को मार्चपास्ट की सलामी देने के उपरांत बच्चों ने सामूहिक कार्यक्रम पेश किया। इसके उपरांत शुरू हुई विभिन्न प्रतियोगिता में 50 मी., 80 मी. दौड़, संतरा रेस, मैथ रेस, बोरा दौड़, कॉक फाइट, मयूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई। इसके साथ ही पहले से ही आयोजित हुई प्रतियोगता सहित 17 प्रतिस्पर्धा के क्रमशः प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान वाले चयनित छात्रों को पुरस्कृत किया गया। वही इस दौरान मुख्य अतिथि एमआईसी गुरुदास चटर्जी ने खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होने के साथ खेल क्यों आवश्यक है उसे विस्तार से बताया। वही उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वही इस दौरान प्रधान शिक्षक डॉ शैलेन्द्र सिंह ने विद्यालय के परिणाम, विभिन्न एचीवमेंट को बताते हुए विद्यालय की विकास को भी बताया। क्रीड़ा प्रतियोगिता का संचालन जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया। वही इस दौरान विद्यालय की ओर से सचिव मुन्ना दुबे, गर्ल्स विभाग की शिक्षिका प्राभारी पुनम प्रसाद, वीके सिंह, अजय कुमार सिंह, विजय सिंह, बीएन मिश्रा, कुलदीप राय सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *