Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आईएसपी क्वार्टरों में अनियमित जलापूर्ति के विरुद्ध इंटक ने घेराव कर सौंपा ज्ञापन

बर्नपुर(भरत पासवान)। श्रमिक संगठन इंटक से संबद्ध आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्क्स यूनियन एवं ठेकेदार मजदूर कांग्रेस की द्वारा बर्नपुर सहित आईएसपी के क्वार्टरों में अनियमित जलापूर्ति सहित अन्य समस्याओं के विरोध में टाउन ऑफिस का घेराव कर पथ सभा का आयोजन किया गया। पथ सभा को संबोधित करते हुए इंटक नेताओं ने कहा कि आईएसपी क्वार्टरों में बीते सितंबर माह से ही अनियमित जलापूर्ति हो रही है। कई महीने बीत जाने के बावजूद टाउन विभाग की लापरवाही के कारण समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं आईएसपी को ग्रेट प्लेस ऑफ वर्क का टैग मिला है लेकिन इसके कर्मचारियों को सही ढंग से पानी तक नहीं मिल पा रहा। कभी एक टाइम, कभी दो टाइम तो किसी भी कुछ मिनट के लिए जलापूर्ति हो रही है। जिससे कर्मचारियों के साथ क्वार्टरों में रहने वाले उनके परिजनों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही क्वार्टरों का आवंटन, क्वार्टरों का मरम्मत भी नहीं हो पा रहा है। वहीं पथ सभा के पश्चात इंटक के प्रतिनिधियों ने सीजीएम (टाउन सर्विसेज एंड सीएसआर) विजेंद्र वीर से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर जल्द पहल की मांग की। इस मौके पर आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्क्स यूनियन के महासचिव विप्लव माझी, सचिव विवेकानंद कुमार, प्रदीप कुमार साह, आलोक महापात्रा, विष्णुदेव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भागवत कुमार, सोमनाथ पाल, पवन कुमार, ठेकेदार मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय सिंह,महासचिव अजय कुमार राय, मोहम्मद अनवर, गौर माझी, दीपक कुमार सहित काफी संख्या में कर्मी, समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *