Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल दक्षिण टाउन ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के नई कमेटी की घोषणा, 22 वार्डों में से 11 नए वार्ड अध्यक्षों को मिला दायित्व

कई समाजसेवी के साथ पुराने कर्मियों को मिला स्थान
बर्नपुर(भरत पासवान)। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य की सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस अपने नए, पुराने कर्मियों को एकजुट कर तैयारी में जुट गई है। वहीं गुरुवार की शाम आसनसोल दक्षिण टाउन ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के पूर्ण कमेटी की घोषणा की गई। इस दौरान बर्नपुर के मस्जिद रोड स्थित टाउन कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी ने नई कमेटी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि चार माह पहले उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था। जिसके बाद एसआईआर सहित अन्य कारणों से पूर्ण कमेटी का गठन नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि इस पूर्ण कमेटी में उन्हें अध्यक्ष के साथ टाउन ब्लॉक अंतर्गत 22 वार्डों के दो बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी तथा डॉक्टर देवाशीष सरकार को उपाध्यक्ष, 11 महासचिव , 22 सचिव, 11 सांगठनिक सचिव, 18 एक्जीक्यूटिव सदस्य एवं 22 वार्डों में नए 11 वार्ड अध्यक्ष को अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कमेटी में कई समाज सेवी व्यक्तियों के साथ नए, पुराने कर्मियों एवं कई बाहर से पार्टी का कार्य करने वाले लोगों को भी जगह दी गई है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *