Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का हड़ताल: वेतन वृद्धि और सुविधाओं की मांग

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, ईएसआई, पीएफ, आई कार्ड, स्थाई कारण करने सहित वेतन वृद्धि से जुड़ी समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर काम बंद कर हड़ताल किया है। उनकी मुख्य मांगें हैं। वेतन 9 हजार से बढ़ाकर 15,000 रुपया प्रति माह करना और सफाई कर्मचारियों के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा देना अगर उनकी मौत हो जाती है। इस हड़ताल के कारण आसनसोल के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। सनद रहे बीते 6 महीना पहले भी यही मांग को लेकर निगम का घेराव करके मेयर विधान उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया था। उस समय मेयर ने आश्वासन दिया था। इसके बाद अभी तक कुछ नहीं किए जाने पर शुक्रवार को सुबह से सभी सफाई कर्मचारियों ने काम बंद करके निगम का घेराव कर हड़ताल पर चले गए।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *