Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

टीएमसी के उपद्रवियों का हमला: लोकतंत्र पर सीधा प्रहार – कृष्णा प्रसाद

रानीगंज । रानीगंज मंडल 3 में टीएमसी के उपद्रवियों द्वारा रानीगंज मंडल 3 के अध्यक्ष इंद्रसेन राय पर किया गया। बर्बर हमला लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। भाजपा नेताओं ने घायल इंद्रसेन राय से मुलाकात की और उनकी हालत के बारे में पूछताछ की तथा वित्तीय सहायता प्रदान की। मौके पर पहुंचे भाजपा के युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बंगाल में टीएमसी की आतंक और गुंडागर्दी निंदा योग्य है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता टीएमसी की इस तरह की हरकतों से कभी नहीं डरती और इस बार जनता हर हमले का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता टीएमसी को जवाब देने के लिए मजबूती से खड़ा रहेंगे और न तो अपना सिर झुकाएंगे और न ही पीछे हटेंगे। उन्होंने टीएमसी से लोकतांत्रिक तरीके से राजनीति करने की अपील की है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *