प्रॉपर्टी टैक्स पर 20% की छूट: आसनसोल चेम्बर ऑफ कामर्स की अपील पर नगर निगम का बड़ा फैसला
आसनसोल । आसनसोल चेम्बर ऑफ कामर्स के लिखित अनुरोध और नई कमिश्नर से मुलाकात के बाद नगर निगम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स देने पर 20 फीसदी छूट देने की घोषणा की है। इस घोषणा का आसनसोल चेम्बर ऑफ कामर्स स्वागत करता है। बीते दिन निगम के बोर्ड बैठक में उक्त बात की जानकारी दी गई। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने बताया कि चेंबर के प्रतिनिधि बीते 9 जनवरी को कमिश्नर से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया है कि 2 और 3 फरवरी (सोमवार और मंगलवार) 2026 को 11 बजे से 3 बजे तक आसनसोल चेम्बर ऑफ कामर्स के मुर्गाशाल ऑफिस में कैम्प लगाया जाएगा, जहां लोग अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं और छूट का लाभ उठा सकते हैं। इस पहल से आसनसोल के निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, और वे अपने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। आसनसोल चेम्बर ऑफ कामर्स ने नगर निगम के इस फैसले का स्वागत किया है और लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।












