Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सारा बंगला कुष्ठ कल्याण समिति ने विश्व कुष्ठ दिवस पर निकाली रेली

आसनसोल । भारत में प्रतिवर्ष 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर विश्व कुष्ठ दिवस मनाया जाता है, क्योंकि गांधीजी ने कुष्ठ रोगियों की सेवा और उनके प्रति सामाजिक भेदभाव मिटाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए थे। सारा बंगला कुष्ठ कल्याण समिति और पश्चिम बर्दवान कुष्ठ कल्याण समिति की ओर से रैली निकाली गई। रैली कल्ला बायपास से शुरू होकर निगम के सामने आकर समाप्त हुई। निगम में मेयर की अनुपस्थिति पर एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी को विभिन्न मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सारा बंगला कुष्ठ कल्याण समिति के सचिव निरंजन सरदार ने कहा इस ज्ञापन में समिति ने कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के पुनर्वास, गृह निर्माण और सामाजिक सुविधाओं की मांग की है। उन्होंने निगम से अपील की है कि वे कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। समिति के सदस्यों ने कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली निकाली और लोगों को इस रोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग एक सामान्य रोग है और इसका इलाज संभव है, लेकिन समाज में इसके प्रति अभी भी बहुत भ्रांतियां हैं। एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी के पास अपनी समस्याएं रखी हैं और समाधान की अपील की है। उन्हें उम्मीद है कि उनलोगों की मांगें पूरी होंगी।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *