आसनसोल में सड़क दुर्घटना: एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की
आसनसोल । आसनसोल के उत्तर थाना क्षेत्र के 19 नंबर राष्ट्रीय सड़क पर एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिकाश थंडार (40) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने बताया कि घटना शीतला मोड़ के पास हुई जब बिकाश थंडार सड़क पार कर रहे थे। एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।
स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।












