Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आर्य प्रतिनिधि सभा बंगाल और आर्य समाज आसनसोल के वार्षिकोत्सव का चौथा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

आसनसोल। आर्य प्रतिनिधि सभा बंगाल एवं आर्य समाज आसनसोल के तत्वावधान में संचालित विद्यालयों के पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव–2026 का चौथा दिन अत्यंत अनुशासित, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः दयानंद विद्यालय के शिक्षकों द्वारा संपन्न हवन से हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं यज्ञ के माध्यम से शांति, सद्भाव तथा समाजकल्याण की मंगलकामना की गई। हवन में शिक्षकों एवं गणमान्यजनों की सहभागिता रही।
इसके उपरांत दयानंद विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए वैदिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान, अनुशासन एवं वैदिक समझ का सराहनीय प्रदर्शन किया। दोपहर सत्र में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई, जिससे आपसी सौहार्द एवं सहयोग की भावना और अधिक प्रबल हुई। अपराह्न सत्र में दयानंद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम में आर्य समाज आसनसोल के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद केडिया के मार्गदर्शन में आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नारायण पासवान (शिक्षक प्रभारी – दयानंद विद्यालय एवं मंत्री – आर्य समाज, आसनसोल) सहित उपेंद्र कुमार सिंह, पूनम भारती, रवि कुमार, बृजेंद्र बहादुर सिंह, जवाहर संगुई, गुप्तेश्वर तिवारी, राम मिलन पांडेय, नीलम शर्मा एवं सुनील ठाकुर की सक्रिय उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि वार्षिकोत्सव के आगामी दिन भी शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं वैदिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक मूल्यों के संवर्धन को समर्पित रहेंगे।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *