Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नोनिया बिंद बिलदार केवट समाज की मांगें: एक विशाल सभा का आयोजन

आसनसोल । आसनसोल में नोनिया बिंद बिलदार केवट समाज के अध्यक्ष विष्णु देव निया ने शुक्रवार एक संवाददाता सम्मेलन कर समाज की विभिन्न समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि उनका समाज सामाजिक और आर्थिक रूप से बेहद पिछड़ा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई जरूरी सरकारी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।
विष्णु देव निया ने आरोप लगाया कि समाज के लोगों को आज तक अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है, जिसके कारण वे अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। प्रमाण पत्र के अभाव में समाज के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और उन्हें छात्रवृत्ति समेत कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर समाज की ओर से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से शनिवार एचएलजी मोड़ के पास स्थित उत्सव मैदान में एक विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में राज्य के मंत्री मलय घटक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। नोनिया बिंद बिलदार केवट समाज की ओर से मंत्री के समक्ष अपनी सभी समस्याएं और मांगें रखी जाएंगी।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *