आसनसोल में गंदगी का अंबार: निगम की अनदेखी
आसनसोल । आसनसोल में सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के कारण शहर में गंदगी का अंबार लग गया है। अस्पतालों और स्कूलों के सामने कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। आगामी 2 फरवरी से माध्यमिक परीक्षा शुरू होने जा रही है, और मुस्लिम लोगों का त्योहार भी आने वाला है।निगम के विरोधी दल नेता सह भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने कहा कि निगम को तुरंत ध्यान देना चाहिए और सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान जल्द करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए। निगम लोगों से टैक्स के नाम पर जो रुपया लेता है, वह सब रुपया कहां जाता है। निगम को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए और शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना चाहिए।












