आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस लिगल सेल का विरोध प्रदर्शन: मलय घटक ने बीजेपी पर लगाया आरोप
आसनसोल । आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस लिगल सेल की ओर से एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और सभा का आयोजन किया गया। मंत्री मलय घटक ने कहा कि एसआईआर के नाम पर पश्चिम बंगाल में जो किया गया है, वह कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के पहले चरण में 42 हजार नाम हटा दिए गए थे, जिनमें से अधिकांश मृत, अन्य जगहों पर स्थानांतरित डबल एंट्री या पता नहीं मिलने वाले वोटर थे। मलय घटक ने कहा कि बीजेपी के बड़े नेताओं ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान हैं, लेकिन आसनसोल उत्तर विधानसभा के 42 हजार हटाए गए नामों में एक भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव के मैदान में जाति और धर्म के नाम पर भ्रमित करके सफलता हासिल करना चाहती है, जिसे पश्चिम बंगाल और इस क्षेत्र के लोगों को रोकना होगा। मौके पर उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी सहित अन्य उपस्थित थे।












