बारी विद्यालय हाई स्कूल व बारी विद्यालय प्राइमरी स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
बर्नपुर(भरत पासवान)। बारी विद्यालय हाई स्कूल व बारी विद्यालय प्राइमरी स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन वैगन कॉलोनी स्थित स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईएसपी के सीजीएम (टीएस एंड सीएसआर) विजेंद्र वीर, विशिष्ट अतिथि के रूप में एजीएम (सीएसआर) पवन कुमार सिंह, सीनियर मैनेजर अभिषेक कुमार शौर्य उपस्थित थे। वहीं मुख्य अतिथि विजेंद्र वीर ने झंडोतोलन कर एवं मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके पश्चात उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ करने की घोषणा कर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं कई इवेंट्स में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। सीजीएम (टीएस एंड सीएसआर) विजेंद्र वीर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मेहनत एवं लग्न से पढ़ाई करने के साथ शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए खेलकूद में सक्रिय रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। इस दौरान विभिन्न इवेंट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान कर बधाई दी गई। इस अवसर पर अतिथियों में अजय राय, विप्लव माझी, अशोक श्रीवास्तव, गौरचंद माजी, प्रदीप कुमार गिरि, आर गिरि, बारी विद्यालय हाई स्कूल के शिक्षक प्रभारी शरत पाठक, बारी विद्यालय प्राइमरी स्कूल के शिक्षक प्रभारी विकास कुमार सिंह सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे। वहीं खेलों का संचालन स्पोर्ट्स ऑफिशियल के जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षकों के सहयोग से किया।












