Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में यात्री साथी ऐप के जरिए एंबुलेंस सेवा शुरू

आसनसोल । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से यात्री साथी ऐप के जरिए एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। इस ऐप के जरिए लोग अपने मरीज को जल्दी और किफायती मूल्य पर अस्पताल पहुंचा सकते हैं। एसीपी ट्रैफिक सुधीर कुमार ने बताया कि यह सेवा सुरक्षित है क्योंकि हर एंबुलेंस चालक की जानकारी पुलिस के पास रहती है। 1 फरवरी से इस सेवा के लिए 15 रुपया का शुल्क लिया जाएगा, जो एंबुलेंस के मालिकों के खाते से काटा जाएगा। वाहन चालकों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा। एसीपी ने बताया कि अगर कोई एंबुलेंस चालक शराब पीकर गाड़ी चलाता पाया जाता है, तो उसे इस परियोजना से हटा दिया जाएगा। आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर निखिल चंद्र दास ने इस परियोजना की तारीफ की और कहा कि इससे मरीजों और उनके परिवारों को फायदा पहुंच रहा है, साथ ही एंबुलेंस चालकों को भी रोजगार का अच्छा जरिया मिला है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *