Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में आशा और सफाई कर्मियों के समर्थन में कृष्णा प्रसाद आगे आए

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के आशा और सफाई कर्मियों के समर्थन में समाजसेवी और भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद आगे आए हैं। वे 3 फ़रवरी को कल्ला बायपास स्थित अपने आवासीय चारदीवारी स्थित भाजपा कार्यालय से आशा और सफाई कर्मचारियों को खाद्य सामग्री वितरण करेंगे। आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मियों और आशा कर्मियों को लेकर एक ओर जहां राजनीतिक स्तर पर वाद-विवाद तेज़ हो गया है, वहीं सामाजिक स्तर पर उनके साथ खड़े होने की पहल कृष्णा प्रसाद ने की है। लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और हड़ताल पर बैठे इन कर्मियों की स्थिति को देखते हुए यह पहल सामने आई है। आसनसोल नगर निगम द्वारा संचालित आशा कर्मी और अब सफाई कर्मी लंबे समय से कई मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। हड़ताल जारी रहने के कारण उनकी समस्याएं और अधिक गंभीर होती जा रही हैं। इसी बीच आसनसोल के समाजसेवी सह भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने उनके समर्थन में एक सकारात्मक और राहतपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम में कार्यरत आशा कर्मियों एवं सफाई कर्मियों की आर्थिक स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें रोज़मर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनके परिवारों के सामने भी जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।इसी संवेदनशील परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए 3 फरवरी को उनके आवासीय कार्यालय पर ज़रूरी खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि कठिन समय में आशा कर्मियों और सफाई कर्मियों को कुछ राहत और सहयोग मिल सके। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि उनका संकल्प है कि सेवा, संवेदना और सहयोग के माध्यम से हर ज़रूरतमंद तक मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहल पूरी तरह मानवीय आधार पर की जा रही है, ताकि संघर्ष कर रहे कर्मियों को यह एहसास हो सके कि समाज उनके साथ खड़ा है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *