बजट प्रस्तावों से पश्चिम बंगाल को विशेष लाभ: बागड़ी
आसनसोल । जैसा की उपेक्षित था, बजट प्रस्तावों से पश्चिम बंगाल को विशेष लाभ होगा। उक्त बातें सीबीएफसीआई के महासचिव जगदीश बागड़ी ने कही। उन्होंने कहा कि दानकुनी सूरत कार्गो कॉरिडोर से दक्षिण बंगाल और सिलीगुड़ी वाराणसी हाई स्पीड ट्रेन सेवा से उत्तर बंगाल को सीधा लाभ होगा । इसके अलावा सीबीएफसीआई द्वारा एमएसएमई उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जो सुझाओं को केंद्र मंत्रालय को भेजा गया था, उनमें भी ध्यान दिया गया है, जैसे की निजी कंपनियों को बेचा गया माल पर बिल का भुगतान भी अब ट्रेड्स पोर्टल द्वारा करने पर विचार किया जा रहा है ।












