Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बजट पर फॉस्बेकी अध्यक्ष सचिन राय की प्रतिक्रिया: बंगाल को और ज्यादा मिलने की आशा थी

आसनसोल । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में इस साल का बजट पेश किया गया। इसे लेकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। फॉस्बेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर आज के बजट से बंगाल के एक आम नागरिक और व्यवसायी होने के नाते वह हताश हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल जब बिहार के चुनाव होने वाले थे, उससे पहले आम बजट में बिहार के लिए काफी सौगाते दी गई थीं, लेकिन इस साल बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल के लिए ऐसा कुछ नहीं किया गया। सचिन राय ने कहा कि बंगाल को और ज्यादा मिलने की आशा थी। उन्होंने कहा कि बंगाल में जन घनत्व काफी ज्यादा है, इसलिए एम्स जैसे और ज्यादा चिकित्सा केंद्र होने चाहिए और मेडिकल हब और शिक्षा हब का निर्माण अगर बंगाल में होता है, तो यह बंगाल के आर्थिक विकास के लिए काफी सहायक होगा। हालांकि विशेष रूप से तीन योजनाओं के बारे में निर्मला सीतारमण में कहा उनमें से एक दुर्गापुर में औद्योगिक कॉरिडोर बनाने की बात कही गई। इसके अलावा दो और फ्रंट कॉरिडोर एक सूरत से डानकुनी और वाराणसी से सिलीगुड़ी तक की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा की उम्मीद की जा रही है कि इससे बंगाल के आर्थिक विकास को मदद मिलेगी।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *