Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

11वीं राष्ट्रीय स्तरीय आमंत्रण बर्नपुर रोड रेस में 11 राज्यों से आए धावकों ने हिस्सा

बर्नपुर(भरत पासवान)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेल कल्याण ट्रस्ट की ओर से 11वीं राष्ट्रीय स्तरीय आमंत्रण बर्नपुर रोड रेस का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों से आए धावकों ने हिस्सा लिया, जिससे आयोजन का स्तर और भी ऊंचा नजर आया। रोड रेस कार्यक्रम में बतौर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि टीडीबी कॉलेज के प्राचार्य संजीव पांडे, पीके ठाकुर, बीआरएस स्कूल के प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा, बंगाल एसोसिएशन राइफल के प्रेसिडेंट बीरेंद्र कुमार ढल, उद्योगपति सह समाजसेवी पवन गुटगुटिया, कमलेंदु मिश्रा, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद कंचन मुखर्जी, गुरमीत सिंह, कहकशा रियाज, श्रावणी विश्वास, समित माझी, ट्रैफिक ओसी अनीमुर रहमान, पूर्णेन्दु चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्टेशन रोड स्थित तृणमूल कार्यालय समक्ष से अतिथियों ने झंडा दिखाकर रेस को रवाना किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कन्वेनर अशोक रुद्र ने किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की लक्ष्मी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हुगली की इप्शिता मंडल द्वितीय और मिहिजाम की आदित्य रजक तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के रंजीत कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, गोरखपुर के अभिषेक कुमार द्वितीय और बनारस से राज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दो श्रेणी में कुल 20 लोगों को पुरुस्कार किया गया। इसके अलावा इस जिले के महिला वर्ग में प्रथम 6 और पुरुष वर्ग के 6 धावकों जो और बेस्ट यंग दो वर्ग दी धावक को पुरुस्कार दिया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की रोड रेस में कुल 11 राज्यों के धावकों ने भाग लिया।आयोजकों की ओर से कुल 34 प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *