बजट प्रतिक्रिया: पश्चिम बंगाल को नहीं मिला कुछ खास, शेयर बाजार गिरा
आसनसोल । आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने बजट पर कहा कि चुनाव का वर्ष होने के कारण पश्चिम बंगाल खासकर शिल्पांचल को बहुत कुछ मिलने की आशा थी। परन्तु बंगाल को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार का गिरना अच्छा संकेत नहीं है। छोटे शहर एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा का स्वागत है, लेकिन टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो कि एक बड़ा झटका है। साधारण बजट है, इससे बंगाल के लोगों को ज्यादा उम्मीदें थीं। लगता है कि केंद्र सरकार ने बंगाल के विकास के लिए कुछ खास नहीं सोचा है।












