Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बजट प्रतिक्रिया: पवन गुटगुटिया ने की बजट की समीक्षा – शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान, लेकिन टैक्स में रियायत नहीं

आसनसोल । पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन गुटगुटिया ने आज के केंद्रीय बजट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि पर ध्यान दिया गया है, जो कि एक अच्छा कदम है। सात दुर्गम बिमारियों की लाइफ सेविंग दवाओं पर रियायत पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसका उन्होंने स्वागत किया है। इनकम टैक्स में दंड की जगह अतिरिक्त टैक्स पेमेंट का प्रावधान रखा गया है, लेकिन इनकम टैक्स में किसी भी तरह की रियायत न देने से जनता में निराशा देखी गई है और शेयर मार्केट में गिरावट आई है। गुटगुटिया ने कहा कि बजट में सभी क्षेत्रों के विकास पर ध्यान दिया गया है, लेकिन टैक्स में रियायत नहीं देने से आम आदमी को राहत नहीं मिली है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *