Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बजट 2026: कृष्णा प्रसाद ने कहा, ‘भारत के उज्जवल भविष्य की नींव’

Oplus_0

आसनसोल । आज के केंद्रीय बजट पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी सह भाजपा के युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है और भारत के उज्जवल भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि यह बजट युवा शक्ति को बढ़ावा देने वाला है और भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने ने कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए एक रोडमैप है। उन्होंने कहा कि यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि पर केंद्रित है और भारत की ग्लोबल पोजिशन को मजबूत करेगा।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक और आम जनता को खुश करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान और नौजवानों पर केंद्रित है और भारत को विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *