Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल: गिरिमिंट कोलियरी में सुरक्षा गार्ड पर हमला, यूनियन का विरोध

आसनसोल ।  ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की गिरिमिंट कोलियरी में शुक्रवार तड़के सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। चोरी की नीयत से परिसर में घुसे अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व अवैध तरीके से कोलियरी परिसर में दाखिल हुए। जब वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन अपराधियों ने गार्ड पर हमला कर दिया। इस हमले में गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं। घायल सुरक्षाकर्मी को तुरंत कल्ला केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। इस घटना की खबर फैलते ही श्रमिक संघों और यूनियन सदस्यों में भारी आक्रोश देखा गया। सुबह ही बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य एजेंट कार्यालय के पास एकत्रित हुए और ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने मांग की है कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को पर्याप्त आत्मरक्षा उपकरण प्रदान किए जाएं, ईसीएल परिसर की बाउंड्री और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जाए, और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएं।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *