Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल-बोकारो मेमू ट्रेन शुरू, श्रमिकों और छात्रों को मिली राहत

आसनसोल । आसनसोल-बोकारो मेमू ट्रेन की शुरुआत से पश्चिम बंगाल और झारखंड के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच संपर्क और मजबूत हो गया है। इस सेवा से हजारों श्रमिकों, छात्रों और छोटे व्यापारियों को सीधा और सस्ता आवागमन का साधन मिला है।
इस ट्रेन का नियमित सेवा 10 फरवरी से शुरू होगी। ट्रेन की टाइमिंग इस प्रकार है:
– 63592 आसनसोल-बोकारो मेमू: सुबह 7 बजे आसनसोल से रवाना होकर 11:15 बजे बोकारो पहुंचेगी।
– 63591 बोकारो-आसनसोल मेमू: दोपहर 3:40 बजे बोकारो से चलकर शाम 7:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
यह ट्रेन बार्नपुर, दामोदर, मधुकुंड, मुराडीह, रामकनाली, बेरो, जयचंडी पहाड़, आनारा, पुरुलिया, गौरिनाथधाम, पुंडग और राधागांव सहित कई छोटे स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे ग्रामीण इलाकों को भी लाभ मिलेगा।
इस मौके पर आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने कहा कि रेलवे की उन्नति का मतलब पूरे देश की उन्नति है और आसनसोल-बोकारो मेमू ट्रेन की शुरुआत हमारे यहां के व्यापारियों के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के माध्यम से बोकारो के लोग हमारे यहां से सामान ले जाकर बेच सकेंगे, इससे हमारे यहां के व्यापारी भी लाभान्वित होंगे। यह एक बहुत अच्छा पहलू है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *