आसनसोल में भाजपा का संकल्प पत्र बनाने की तैयारी
Oplus_0
आसनसोल । आसनसोल में बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से संकल्प पत्र बनाने का काम शुरू हो चुका है। संकल्प पत्र यानी मेनिफेस्टो बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बंगाल के लोगों से सीधा संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार आसनसोल बाजार स्थित जीटी रोड के किनारे महावीर स्थान मंदिर के निकट भाजपा पार्टी कार्यालय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, नीलू हाजरा, अरिजीत राय, केशव पोद्दार सहित भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से संकल्प पत्र यानी मेनिफेस्टो बनाया जा रहा है। इसके लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है और वह भाजपा के मेनिफेस्टो में किन विषयों को देखना चाहते हैं, इसके बारे में उनसे उनकी राय ली जा रही है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के पास जाएंगे और वह मेनिफेस्टो में किन विषयों को देखना चाहते हैं इस में उनसे उनकी राय लेंगे।













