भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद का बाबा बैद्यनाथ से आह्वान, पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का समय आ गया है
सत्य की होगी जीत – कृष्णा प्रसाद
आसनसोल । शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी, धार्मिक प्रवृति के धनी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद बीते तीन दिनों से तीर्थ स्थलों का दर्शन और पूजा करने निकले हैं। वे पहले पूरी भगवान जगरनाथ का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ली। उसके बाद बाबा बैद्यनाथ नगरी पहुंचे। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ नगरी में पूजा अर्चना की। उसके बाद सोशल मीडिया पर लाइव आए। उन्होंने शिल्पांचल वासियों के परिवार की सुख, शांति और समृद्धि और सभी दीर्घायु हों। उसकी कामना किए।
उसके बाद बाबा बैद्यनाथ के एक पुरोहित ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की महिमा और उनके भक्त की बात की। बाबा बैद्यनाथ में शिव और शक्ति एक साथ विराजमान हैं, और यहां शिव से पहले शक्ति की पूजा होती है। यह ज्योतिर्लिंग मनोकामना और मोक्ष दोनों की प्राप्ति कराता है। उन्होंने बताया कि कृष्णा प्रसाद बाबा बैद्यनाथ के भक्त हैं, और उनका उद्देश्य जनसेवा करना है। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की है कि उनके भक्त के साथ कोई बुरा न करे, और जो लोग ऐसा करेंगे, उनका विनाश हो जाएगा।
उन्होंने सभी से अपील की है कि बाबा बैद्यनाथ के भक्त को परेशान न किया जाए, और उन्हें जनसेवा करने दिया जाए।
वही कृष्णा प्रसाद ने कहा कि टीएमसी के इशारे पर राय पाड़ा के एक व्यक्ति को झूठे आरोप में गिरफ्तार किया गया था, शनिवार उसका बेल हुआ। उन्होंने कहा कि जो भी यह षड्यंत्र रच रहा है, बाबा के सामने प्रार्थना किया, उसका कभी कल्याण नहीं होगा। जिस प्रकार से भाजपा नेता और समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। युग युगांतर से देखा जा रहा है, सत्य की कभी हार नहीं होती है, सत्य की हमेशा विजय होती है। अब देर नहीं है, 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बंगाल में परिवर्तन होगा। पश्चिम बंगाल के लोगों से अपील है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को वोट करें। इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा आ रही है। विपक्ष नेता शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा किया है कि भाजपा की सरकार आने से मां बहनों को 3 हजार रुपया करके प्रत्येक महीना दिया जाएगा। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि अब भाजपा का नेता, कार्यकर्ता और समर्थक डरने वाले नहीं हैं। उनकी 2 साल 3 महीना की एक बेटी है, वह कुछ नहीं मांगती है, वह सिर्फ बोलती है, मुझे सिर्फ पापा चाहिए। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। उनके घर पुलिस भी आई थी, पुलिस बोल कर गई है। सलेंडर करिए चाहे बेल कराने को बोल कर गई। उन्होंने कहा कि आसनसोल में रहने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। हजार हजार लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करने लगेंगे। वे नहीं चाहते हैं कि उनके कारण परीक्षार्थियों को कोई परेशानी हो। उन्होंने साफ आरोप लगाया कि उनके साथ मंत्री मलय घटक षड्यंत्र रच कर झूठा केस में फसाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा असत्य के खिलाफ लड़ाई लड़े हैं, असत्य की हार निश्चित होगी। बाबा बैद्यनाथ की पवित्र धरती से कह रहा हूं कि इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी।













