Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन

आसनसोल । बीते 29 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में आसनसोल नगर निगम की तरफ से फैसला लिया गया था कि जिन लोगों के भी प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, वह अगर 31 मार्च तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करते हैं तो उन्हें 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही ट्रेड लाइसेंस रिन्यूअल के लिए भी लोगों को अवसर दिया गया था। बुधवार आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आसनसोल के एनएस रोड स्थित काला चंद हाउस नामक एक भवन में प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, वार्ड 44 तृणमूल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, आसनसोल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सलाहकार और डायरेक्टर सचिन राय, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह कीर (पिंकी), श्रवण अग्रवाल, मनोज साहा सहित आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के टैक्स विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। जिन्होंने जिन लोगों के टैक्स बकाया है उनका हिसाब करके 20 फीसदी की छूट देते हुए उनका प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया और ट्रेड लाइसेंस रिन्यू किया। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा की आसनसोल नगर निगम द्वारा 29 जनवरी को बोर्ड मीटिंग में फैसला लिया गया था कि जिनके प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है वह अगर 31 मार्च से पहले प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर देते हैं तो उनको 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। यह खुशी की बात है कि आसनसोल चेंबर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा शिविर लगाया जा रहा है पिछले साल भी यह शिविर लगाया गया था। इसी तरह से सभी के सहयोग से आसनसोल नगर निगम अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकेगा। इस शिविर के आयोजन के लिए उन्होंने आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सभी पदाधिकारीयों को धन्यवाद दिया। वहीं सचिन कहा कि बीते साल भी आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान के लिए शिविर लगाया गया था और इस साल भी यह शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आसनसोल का निगम की तरफ से जो अवसर यहां के व्यापारियों को दिया गया है। उसका लाभ यहां के व्यापारी उठा सके। इसके लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि आज इस शिविर की शुरुआत हुई और अगले दो दिनों तक भी यह शिविर लगाया जाएगा। बीते वर्ष भी शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें 40 लाख से ज्यादा बकाया टैक्स संग्रह किया गया था।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *