आसनसोल में ‘जुबो साथी’ योजना का शुभारंभ: बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 1500 रुपये का भत्ता
आसनसोल । आसनसोल के रवींद्र भवन में राज्य सरकार की नई जनकल्याणकारी योजना ‘जुबो साथी’ के तहत पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत पश्चिम बंगाल के 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को अगले 5 वर्षों तक हर महीने 1500 रुपये का भत्ता दिया जाएगा।
इस अवसर पर राज्य के मंत्री मलय घटक, जिला शासक एस पोन्नबलम, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
पंजीकरण शिविर 26 तारीख तक चलेगा और आसनसोल नगर निगम इलाके में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराएं और इस योजना का लाभ उठाएं।













