Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कांग्रेस का बंगाल विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला: इंटक नेताओं ने जताया समर्थन

आसनसोल । उषाग्राम के गुजरात भवन में कांग्रेस के श्रमिक संगठन इंटक की राज्य कन्वेंशन आयोजित की गई, जिसमें इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सैयद आतिफ शाह, सैयद मोहम्मद अहसान, कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा, कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के नेता फिरोज खान सहित अन्य नेता और सदस्य उपस्थित थे।
सैयद आतिफ शाह ने कहा कि कांग्रेस के हाई कमान ने बंगाल विधानसभा चुनाव में किसी के साथ गठबंधन न करने का जो फैसला लिया है, वह बिल्कुल सही फैसला है। कांग्रेस का कद दिन प्रतिदिन बंगाल में बढ़ रहा है और यही वजह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अब कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।
सैयद मोहम्मद अहसान ने भी कांग्रेस आला कमान के बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के फैसले का समर्थन किया और कहा कि इससे पता चलेगा कि बंगाल में कांग्रेस कितनी मजबूत हुई है।
कांग्रेस अल्पसंख्यक माइनॉरिटी सेल के जिला चेयरमैन फिरोज खान ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो फैसला लिया गया, उसका वह समर्थन करते हैं। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में अकेले ही प्रतिद्वंद्विता करनी चाहिए और कांग्रेस के इस फैसले का वह पूरी तरह से समर्थन करते हैं।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस बार के बंगाल विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा करेगी और आसनसोल उत्तर, कुल्टी, जामुरिया और रानीगंज में कांग्रेस कड़ी टक्कर देगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *