मोदी के विकास विज़न ने पकड़ी उड़ान: कृष्णा प्रसाद का धुआंधार घर-घर जनसंपर्क अभियान, जनता में जागरूकता की आग को दी नई ऊंचाई!
आसनसोल । सोमवार की शाम भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ 29 नंबर वार्ड के बूथ संख्या 133, 134 और 135 में धादका रोड स्थित अग्रवाल फर्नीचर से सफ़ीक मोड़ तक एक भव्य घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों और गरीब कल्याण योजनाओं जैसे उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, मुफ्त राशन की महागाथा हर परिवार तक पहुंचाई गई।
इस अभियान ने जनता के बीच विकास की नई अलख जगाई और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को जीवंत कर दिया।
इस अभियान के दौरान कृष्णा प्रसाद ने लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि कैसे मोदी सरकार की योजनाएं गरीबों और मध्यम वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कार्यकर्ताओं ने लोगों को आगामी चुनावों में भाजपा को समर्थन देने की अपील की और उन्हें विकास की इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
