Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आमार पाड़ा और अर्बन पथश्री योजनाओं को तेज़ी से पूरा करने पर मेयर और जिला शासक की महत्वपूर्ण बैठक

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय और पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस पोन्नबलम की मौजूदगी में मंगवार नगर निगम के कांफ्रेंस हॉल में आमार पाड़ा, आमार समाधान और अर्बन पथश्री योजनाओं को लेकर एक जरूरी बैठक हुई। इस बैठक में नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और इन दोनों योजनाओं से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान इन दोनों योजनाओं को कैसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए या उनके तहत कार्यों को शुरू करवाया जाए, इस पर विचार विमर्श किया गया। मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई आमार पाड़ा, आमार समाधान योजना के तहत इस क्षेत्र में 3000 से ज्यादा कार्य के आवेदन आए हैं, जिनमें से 1300 कार्य शुरू हो चुके हैं और 2300 कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा।
मेयर ने कहा कि क्योंकि अब चुनाव किसी भी दिन घोषित हो सकते हैं, इसे ध्यान में रखते हुए 2 मार्च से पहले जितने भी कार्यों के लिए आवेदन आए हैं उन्हें शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि आज की बैठक में राज्य सरकार की इन दोनों योजनाओं को लेकर चर्चा हुई और कैसे इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द शुरू करके समाप्त किया जा सके, इस पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में जितने भी कार्यों के लिए आवेदन आए हैं, उन कार्यों को कैसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए और जिनके टेंडर अभी तक निकले नहीं हैं, उनका टेंडर निकालकर कार्यों को शुरू करने के मुद्दे पर आज की बैठक में चर्चा हुई।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *