आसनसोल में भाजपा का हुंकार: कृष्णा प्रसाद ने तृणमूल को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान
आसनसोल । शिल्पांचल के ऊर्जावान भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ आसनसोल उत्तर विधानसभा के नगर निगम वार्ड नंबर 15 के नौडिया बाजार और सीडी मार्केट में भाजपा के समर्थन में जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को भाजपा शासित राज्य सरकार के विकास कार्यों, जनहित योजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
कृष्णा प्रसाद ने लोगों से अपील की कि वे इस बार आने वाले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाकर पश्चिम बंगाल में विकास में अपना योगदान दें और भ्रष्टाचार में डूबी तृणमूल की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। उन्होंने लोगों से भाजपा के समर्थन में वोट करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने कहा, “पश्चिम बंगाल में तृणमूल की सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता को बढ़ावा दिया है। अब समय आ गया है कि हम अपने राज्य को विकास की राह पर ले जाएं और भाजपा की सरकार बनाएं।”
