Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में आग की घटना: भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड स्थित लाल बंग्ला निवासी राजेश कुमार सिन्हा के घर में आग लग गई, जिससे उनके घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पार्षद श्याम सोरेन को फोन किया, लेकिन उन्होंने कहा कि वे मीटिंग में बिजी हैं और बाद में बात करेंगे। इसके बाद भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद को सूचना मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि राजेश सिन्हा स्टेशन में फेरी लगाते हैं और उनकी लड़की की शादी मार्च में तय हुई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वे उनकी मदद करेंगे और उनकी लड़की की शादी उसी डेट में ही होगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *