रानीगंज विधानसभा में परिवर्तन की लहर: आशा शर्मा के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान
रानीगंज । रानीगंज विधानसभा के पर्वेक्षक आशा शर्मा के नेतृत्व में मंडल 3 में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान में मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन राय, श्यामलनंदी, पुलक सिंह, मयु भंडारी और अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने कहा कि वे इस बार परिवर्तन के लिए तैयार हैं। आम जनता बेकार
भत्ता से खुश नहीं है और उन्हें नौकरी चाहिए। आशा शर्मा ने लोगों की बातें सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनाना है।
भाजपा की सरकार बनने से बंगाल में काफी विकास होगा। आशा शर्मा ने कहा कि लोगों के घर घर जाकर यह पता चला है कि आम जनता भी इस बार मन बना लिया है कि इस बार भाजपा की सरकार बनाना है। लोग ड्रॉप बॉक्स में अपनी सुझाव लिख कर डाल रहे हैं।












