Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल फर्स्ट मुंसिफ अदालत में जालसाजी का बड़ा घोटाला: फर्जी आधार कार्ड से मामला समाप्त कराया गया

Oplus_0

आसनसोल । आसनसोल स्थित आसनसोल फर्स्ट मुंसिफ अदालत में एक चौंकाने वाला जालसाजी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, टाइटल सूट संख्या 395/25 में दुलाल चंद्र घोष बनाम दुलाल चंद्र घोष मामले में गंभीर अनियमितता की शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2025 में आरोपी अरनब डे ने कथित तौर पर दुलाल चंद्र घोष के नाम से फर्जी आधार कार्ड प्रस्तुत कर अदालत में मामला समाप्त करा दिया।

इस प्रक्रिया के तहत अदालत को यह विश्वास दिलाया गया कि वादी ने स्वयं केस वापस ले लिया है। हालांकि, बाद में वास्तविक वादी दुलाल चंद्र घोष ने अदालत को सूचित किया कि उन्होंने कभी भी मामला वापस नहीं लिया और उनके साथ जालसाजी की गई है। इस खुलासे के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

सूत्रों के अनुसार, अदालत में इस पूरे प्रकरण को लेकर अब जांच की मांग उठ रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न्यायिक प्रक्रिया के साथ गंभीर धोखाधड़ी का मामला बन सकता है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटना न्याय व्यवस्था की सुरक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है। फिलहाल, मामले की आगे की कार्रवाई और जांच पर सबकी नजर बनी हुई है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *