आसनसोल में जर्जर घरों की समस्या: भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने उठाई आवाज, पीड़ित परिवारों को दिया आश्वासन
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 15 स्थित बाउरी पाड़ा, पाल पाड़ा , बूथ संख्या 221 के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार की संध्या व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय माताएं और बहनों ने अपनी जर्जर घरों की अत्यंत दयनीय व भयावह स्थिति को दिखाई। कई घरों की स्थित ऐसी थी, कि कभी भी गिर सकती है।
परिवार के लोग भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। उन्होंने क्षेत्र की माताओं और बहनों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। कई परिवारों ने बताया कि उनके घर इतने जर्जर हैं कि कभी भी गिर सकते हैं और वे भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
रीना बाउरी, आरती बाउरी, लखी बाउरी और मीना बाउरी सहित कई परिवारों ने बताया कि उन्होंने कई बार अपनी समस्या संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष रखी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। आज भी उनके घर बदहाल स्थिति में खड़े हैं और स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।
कृष्णा प्रसाद ने सभी पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके आवास संबंधी मुद्दे का समाधान जल्द से जल्द कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और अन्याय और उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाना उनका कर्तव्य है।












