आसनसोल में भाजपा का धुंआधार जनसंपर्क अभियान: लोगों में दिखा बदलाव की उम्मीद, 300 से अधिक लोगों ने व्यक्त किया समर्थन
आसनसोल । आसनसोल में भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने अपने टीम के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। वार्ड संख्या 14 में उन्होंने लगभग 300 से अधिक लोगों से मुलाकात की और बदलाव की आवश्यकता को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया। लोगों के बीच अपार उत्साह देखा गया और आम जनता के चेहरे पर एक अलग ही खुशी और उम्मीद साफ झलक रही थी।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जनसमर्थन और सकारात्मक ऊर्जा ने यह संकेत दिया कि इस बार बंगाल में परिवर्तन की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। जनता अब विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व चाहती है। उन्होंने कहा कि यह जनसंपर्क अभियान आसनसोल के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान, कृष्णा प्रसाद ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और पारदर्शिता के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करती है।












