Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

6वें वर्ष देवब्रत चटर्जी और शंकर चटर्जी मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज

आसनसोल । आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिशन द्वारा आयोजित 6वें वर्ष देबब्रत चटर्जी और शंकर चटर्जी मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, और एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी ने किया। इस अवसर पर आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिशन के उपाध्यक्ष श्यामल मुखर्जी, पवन गुटगुटिया, तुहिन मुखर्जी और संयुक्त सचिव उत्पल रॉयचौधरी, सोमेश्वर दां, बालगोविंद मुखीम, सी मुरली और सयक चटर्जी सहित आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिशन के सभी सदस्य उपस्थित थे।
पहले क्वार्टर फाइनल मैच में ड्रीम XI ने फ्रेंड्स यूनाइटेड को 21 रनों से हराया। ड्रीम XI ने 203/8 रन बनाए (अदित्य सिंह 48(18) और 4-0-28-4) जबकि फ्रेंड्स यूनाइटेड ने 182/8 रन बनाए। मैच का संचालन कृष्णेंदु डे और सलीम अख्तर ने किया, स्कोरर अशिस लाल और मंजीत यादव थे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *