Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कृष्णा प्रसाद ने दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ जनसंपर्क अभियान का किया शुभारंभ

आसनसोल । आसनसोल में शिल्पांचल के समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को दिन की शुरुआत दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की, जहां उन्होंने भगवान की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद, उन्होंने वार्ड नंबर 48, बूथ नंबर 279, 185, आसनसोल म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के एसबी गोराई रोड, तुलसी रानी स्कूल से लेकर रंजन केबल तक एक भव्य जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया। इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ भाजपा मंडल 2 अध्यक्ष सुदीप चौधरी, शक्ति प्रमुख और अन्य बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कृष्णा प्रसाद ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें बीजेपी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को बीजेपी के साथ जोड़ना और उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना है। इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने कहा, “हम लोगों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार हैं और हमें उम्मीद है कि यह जनसंपर्क अभियान सफल रहेगा और लोगों का समर्थन प्राप्त कर पाएंगे।”

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *